निर्वाचन आयोग की वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेना शुरू कर दिया है। उप निर्वाचन आयुक्तों के नेतृत्व वाली टीम फिलहाल उत्तराखंड के दौरे पर है, जबकि आने वाले दिनों में मणिपुर और पंजाब का दौरा प्रस्तावित है। गोवा यात्रा की तारीखों में बदलाव किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और गोवा में ईवीएम और वीवीपैट की प्रथम स्तर की जांच शुरू हो चुकी है।
निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में चुनाव तैयारियों का जायजा शुरू किया
Source: IBC24 Hindi