मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कोसमी गांव में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े जाने का मामला सियासी तूल पकड़ चुका है। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सीहोर कलेक्टर-एसपी को तीन दिन में रिपोर्ट देने का नोटिस जारी किया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कड़े रुख के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जांच के आदेश दिए हैं।
आदिवासी मकानों पर बुलडोजर: एनसीएसटी का नोटिस, सरकार बैकफुट पर
Source: Lokmat Hindi