दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जंतर-मंतर पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं सौरभ दास और आशुतोष रांका समेत कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया। पार्टी संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा कि प्रतिरोध की आवाज दबाई नहीं जा सकती। सदस्य मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे थे, जिसे पुलिस ने विरोध स्थलों की सूची से हटा दिया है।
जंतर-मंतर पर सीजेपी नेताओं सहित कई हिरासत में
Source: Dainik Tribune Hindi