मध्यप्रदेश में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े के संकेत मिले हैं। राज्य स्वास्थ्य एजेंसी ने ट्रांजेक्शन मैनेजमेंट सिस्टम के डेस्कटॉप ऑडिट के आधार पर 71 अस्पतालों की पहचान की है, जिनके करीब 12 करोड़ रुपए के संदिग्ध क्लेम की जांच चल रही है। मृत व्यक्ति को जीवित दिखाकर दावा करने और बिना जरूरत ICU में भर्ती करने की आशंका भी जांच में है।
आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़े के संकेत, 71 अस्पताल जांच के दायरे में
Source: IBC24 Hindi