राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हाल की आपराधिक घटनाओं और पुलिसकर्मियों की कथित लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई। जयपुर में कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद वेर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह को निलंबित किया गया। छह अधिकारियों को एपीओ किया गया और दो अधिकारियों को हटाया गया। मुख्यमंत्री ने अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
राजस्थान में अपराध पर सख्ती, एक पुलिस अधिकारी निलंबित
Source: IBC24 Hindi