टाटा समूह में चल रहे बोर्डरूम विवाद को लेकर RPG एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय पारिवारिक कारोबारों में नई बेचैनी पैदा हुई है और कई समूह अपने बोर्ड में स्वतंत्र निदेशकों की संख्या की समीक्षा कर सकते हैं। गोयनका ने इसे चिंताजनक बताते हुए मजबूत गवर्नेंस के लिए स्वतंत्र निदेशकों की भूमिका बढ़ाने पर जोर दिया।
टाटा विवाद से पारिवारिक कारोबारों में चिंता: हर्ष गोयनका
Source: ABP Hindi