देवास में थाना प्रभारी दिलीप पुरी हत्याकांड के आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मारी। अलीराजपुर से देवास लाते समय बरोठा गांव के पास आरोपी ने पुलिसकर्मी की बंदूक छीनकर दो राउंड फायर किए, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शहीद टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति और परिवार को एक करोड़ रुपये की सहायता देने के निर्देश दिए हैं।
देवास में टीआई हत्याकांड के आरोपी का एनकाउंटर, पैर में गोली
Source: IBC24 Hindi