भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 8-1 से करारी शिकस्त देकर रिकॉर्ड सातवीं बार फाइनल में प्रवेश किया। शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने दो-दो गोल किए, जबकि कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, अंगद बीर सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने भी गोल दागे। अजेय भारतीय टीम गुरुवार को खिताबी मुकाबले में जापान से भिड़ेगी।
भारत ने कोरिया को 8-1 से हराकर सातवीं बार फाइनल में जगह बनाई
Source: News18 Hindi