चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से आंध्रप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। एलुरु जिले में पेड्डा वागु नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे बाढ़ आई और लगभग एक दर्जन गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। चेन्नई के गोपालपुरम में भी निचले इलाके डूब गए। मध्यप्रदेश के सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में अगले 24 घंटे आंधी-बारिश का अलर्ट है।
मुरासु तूफान से आंध्र और चेन्नई में बाढ़, एमपी में अलर्ट
Source: Dainik Bhaskar