उत्तर भारत में मौसम फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार कल से पहाड़ों में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में बारिश की तीव्रता कम रहने के आसार हैं। राजस्थान में 5 से 10 नवंबर तक बारिश की कोई गतिविधि नहीं होने की संभावना है।
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
Source: Samachar Jagat