दिल्ली के चांदनी चौक स्थित पैवलान इलाके में गुरुवार सुबह करीब 9:50 बजे तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग की छह इकाइयों ने बचाव अभियान शुरू किया है। घटना के बाद आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने सरकार और नगर निगम पर सुरक्षा ऑडिट में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं।
चांदनी चौक में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत
Source: Lokmat Hindi