दिल्ली के मयूर विहार स्थित लवली पब्लिक स्कूल में बुधवार सुबह तीसरी कक्षा की नौ वर्षीय छात्रा खेलकर क्लासरूम लौटी और अचानक गिर गई। उसे तुरंत निर्माण विहार के मलिक रेडिक्स हेल्थ केयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में कार्डियक अरेस्ट की आशंका जताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और माता-पिता व स्कूल अधिकारियों के बयान दर्ज किए जाने हैं।
मयूर विहार स्कूल में नौ वर्षीय छात्रा की क्लासरूम में मौत
Source: Dainik Tribune Hindi