शेमारू टीवी पर चार कड़ियों की सीरीज 'शेमारू दीपोत्सव- हर उत्सव की कहानी' आ रही है, जिसे अभिनेत्री रागिनी चौबे प्रस्तुत करेंगी। 'देवों के देव महादेव' में देवी लक्ष्मी का किरदार निभा चुकीं रागिनी धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, दीपावली पर श्रीराम की अयोध्या वापसी, गोवर्धन पूजा और भाई दूज से जुड़ी कहानियां सुनाएंगी। सीरीज का उद्देश्य नई पीढ़ी को पुरानी परंपराओं से जोड़ना है।
रागिनी चौबे सुनाएंगी त्योहारों की कहानियां
Source: Nai Dunia