बिहार के औरंगाबाद जिले के जम्होर थाना क्षेत्र में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 10वीं की छात्रा ने कंप्यूटर शिक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भवती होने पर दवा खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा का मेडिकल परीक्षण और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है।
औरंगाबाद: छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, शिक्षक फरार
Source: Lokmat Hindi