रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने गुरुवार को ओडिशा तट से स्वदेशी सतह-से-सतह 'प्रलय' मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि परीक्षण के सभी उद्देश्य पूरे हुए। क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल 500 किलोमीटर तक मार कर सकती है और उड़ान के दौरान रास्ता बदलने में सक्षम है, जिससे दुश्मन के एयर डिफेंस के लिए इसे रोकना मुश्किल होता है।
डीआरडीओ ने प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण किया
Source: Prabhat Khabar