पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:50 बजे निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए। मलबे में और लोगों के फंसे होने की आशंका है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जांच के आदेश दिए और दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया।
चावड़ी बाजार में निर्माणाधीन इमारत ढही, दो की मौत
Source: Amar Ujala