पंजाब के राजपुरा के पास शुक्रवार दोपहर अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस (12508) के चार जनरल कोचों में आग लग गई। यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और वे ट्रेन से बाहर निकल आए। रेलवे के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग बुझाई जा रही है और यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेन से गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं, जांच जारी है।
पंजाब में कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोचों में आग, कोई हताहत नहीं
Source: OneIndia Hindi