उत्तर प्रदेश में आईएएस दिव्या मित्तल के बाद पीसीएस अधिकारी अनुपमा सरोज सिंह ने भी स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है। जीएसटी विभाग में डिप्टी कमिश्नर रहीं अनुपमा का परिवार राजनीतिक और प्रशासनिक रूप से प्रभावशाली है। उनके पिता आईपीएस अधिकारी और पति समाजवादी पार्टी के नेता हैं। इस कदम को 2027 के विधानसभा चुनावों में राजनीतिक पारी से जोड़ा जा रहा है।
दिव्या मित्तल के बाद पीसीएस अधिकारी अनुपमा सरोज का वीआरएस
Source: News18 Hindi