राजस्थान के उदयपुर जिले में पंचायतीराज चुनाव की रंजिश में एक युवक ने अपनी मां की लोहे की रॉड से मारकर हत्या कर दी। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के महुवाड़ा गांव में शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे आरोपी राहुल परमार ने दोस्त को वोट न देने पर विवाद किया और बीच-बचाव करने आए पिता व बड़े भाई पर भी हमला किया। घायल पिता का डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि आरोपी फरार है।
वोट न देने पर बेटे ने मां की हत्या की
Source: Navbharat Times