केंद्र सरकार ने अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प दिया है। इसके बाद चयन मानदंड पूरे करने पर उन्हें नियमित सैनिक बनने का मौका मिलेगा। कैबिनेट ने बुधवार को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी। यह बदलाव ऐसे समय हुआ है जब 2022 में भर्ती हुए पहले बैच की चार साल की सेवा अवधि इस साल दिसंबर में पूरी हो रही है।
अग्निपथ योजना में बदलाव, 75% अग्निवीरों को दो साल का एक्सटेंशन
Source: ABP Hindi