छत्तीसगढ़ कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी नम्रता गांधी को केंद्रीय आयुष मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। कैबिनेट नियुक्ति समिति ने सिविल सेवा बोर्ड की सिफारिश पर इस नियुक्ति को मंजूरी दी। केंद्रीय प्रतिनिधित्व योजना के तहत यह पद चार साल का होगा। वह फिलहाल कैबिनेट सचिवालय में उप सचिव के पद पर कार्यरत हैं।
नम्रता गांधी आयुष मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त
Source: IBC24 Hindi