दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शराब बेचते दिखाने वाले AI डीपफेक वीडियो और पोस्ट हटाने का आदेश दिया है। जस्टिस मनोज जैन की अदालत ने कहा कि राजनीतिक आलोचना का अधिकार है, लेकिन किसी की गरिमा पर हमला स्वीकार्य नहीं। कोर्ट ने AAP के आधिकारिक X और फेसबुक हैंडल से विवादित कंटेंट तत्काल हटाने को कहा। अगली सुनवाई 4 दिसंबर 2026 को होगी।
दिल्ली HC ने रेखा गुप्ता के AI डीपफेक वीडियो हटाने का आदेश दिया
Source: News18 Hindi