बसपा प्रमुख मायावती 6 दिसंबर को लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर श्रद्धांजलि एवं विशाल जनसभा करेंगी। महापरिनिर्वाण दिवस पर होने वाली इस रैली को 2027 विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान की अगली कड़ी माना जा रहा है। पार्टी दलित वोट बैंक को एकजुट करने और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए जनाधार बढ़ाने की कोशिश करेगी।
मायावती की 6 दिसंबर को लखनऊ में बड़ी रैली, 2027 की तैयारी तेज
Source: Navbharat Times