हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिवाली से पहले ग्रामीण चौकीदारों का मासिक मानदेय 11,000 रुपये से बढ़ाकर 15,221 रुपये करने की घोषणा की। पंचकूला में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने वर्दी भत्ता 5,000 रुपये, साइकिल भत्ता 5,000 रुपये और सामान भत्ता 1,500 रुपये करने तथा चौकीदारों को पहली बार ईएसआई और हरियाणा श्रम कल्याण कोष के दायरे में लाने की भी घोषणा की।
हरियाणा: ग्रामीण चौकीदारों का मानदेय 15,221 रुपये किया गया
Source: Lokmat Hindi