मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 8 से 10 नवंबर के बीच भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उत्तर भारत में 10 नवंबर से सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ेगी।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
Source: NDTV India