मौसम विभाग के अनुसार शनिवार, 7 नवंबर को तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक समेत 10 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में बादल छाए रहेंगे। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दिल्ली में सुबह हल्का कोहरा रहेगा, जबकि यूपी, बिहार और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा। जम्मू-कश्मीर में 10 नवंबर से बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो सकता है।
7 नवंबर का मौसम: कई राज्यों में आंधी-बारिश, दिल्ली में कोहरा
Source: Prabhat Khabar