भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दक्षिण भारत के कई राज्यों में 10 नवंबर तक बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी है, जबकि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में आंधी-बिजली गिरने की आशंका है। दीपावली के दिन भी इन क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं राजस्थान में मौसम शुष्क बना हुआ है और बाड़मेर में अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
दीपावली से पहले दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट
Source: Samachar Jagat