सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र की धाराशिव बीट में करीब 12 वर्षीय तेंदुए का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। हाथियों की सर्चिंग के दौरान लगभग 48 घंटे बाद शव पाए जाने से वन विभाग की गश्त और निगरानी पर सवाल उठे हैं। तीन पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया और डॉग स्क्वाड जांच में लगी है। मौत का कारण रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 48 घंटे बाद मिला तेंदुए का शव
Source: Hari Bhoomi