छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम लोढ़ेनापाठ से दो दिन से लापता 5 वर्षीय बच्चे का शव खेत के गड्ढे में बोरे में मिला। शव के कई अंग गायब हैं। पुलिस ने संदेही वासुदेव टांगनु को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। मामले की गहन जांच जारी है।
जशपुर में 5 वर्षीय बच्चे की हत्या, संदेही हिरासत में
Source: IBC24 Hindi