पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 10 अगस्त को होने वाले तीसरे चरण के चुनाव के लिए निर्धारित 11 सीटों में से सात पर मतदान सुरक्षा-व्यवस्था की चिंताओं के कारण अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। पीओके निर्वाचन आयोग ने गृह सचिव की रिपोर्ट का हवाला देते हुए यह कदम उठाया। बाग जिले की तीन सीटों और हवेली की एक सीट पर मतदान तय कार्यक्रम के अनुसार होगा। भारत ने इन चुनावों को दिखावा बताया है।
पीओके में सुरक्षा चिंताओं के चलते सात सीटों पर मतदान स्थगित
Source: IBC24 Hindi