सांभर का शिकार कर मांस पकाते तीन आरोपी गिरफ्तार

सांभर का शिकार कर मांस पकाते तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में वन विभाग ने सांभर का शिकार कर मांस पकाते तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपियों ने झुंड से बिछड़े सांभर को खेत के कीचड़ में फंसा कर कुल्हाड़ी से मारा था। डीएफओ दिनेश पटेल के निर्देशन में की गई कार्रवाई में मांस और कुल्हाड़ी बरामद की गई। तीनों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत जेल भेज दिया गया है।

Source: Hari Bhoomi

More in Top Stories

Read the live feed on ZapIndies