कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और वैश्विक अनिश्चितता के बीच शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार दो दिनों की तेजी के बाद गिरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 455.59 अंक (0.58%) टूटकर 78,499.17 पर और निफ्टी 65.35 अंक (0.27%) गिरकर 24,570.65 पर बंद हुआ। बजाज फाइनेंस में सर्वाधिक 5.90% की गिरावट रही। विशेषज्ञों ने होर्मुज जलडमरूमध्य की अनिश्चितता और वित्तीय शेयरों में कमजोरी को प्रमुख कारण बताया।
कच्चे तेल की तेजी से सेंसेक्स 456 अंक टूटा
Source: Punjab Kesari