इंदौर में आयोजित उच्चस्तरीय डीजीपी कॉन्फ्रेंस में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस प्रमुखों ने ड्रग्स तस्करी, साइबर अपराध, फरार अपराधियों और महिला सुरक्षा पर संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय लिया। राजस्थान से मध्यप्रदेश तक फैले ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करने और अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड के मामलों में समन्वय बढ़ाने पर सहमति बनी। साथ ही, उज्जैन सिंहस्थ-2028 की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।
इंदौर डीजीपी कॉन्फ्रेंस: ड्रग्स और साइबर अपराध पर संयुक्त रणनीति
Source: Nai Dunia