राजस्थान सरकार ने कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण नीति-2026 और फूड पार्क विकास नीति-2026 को मंजूरी दी है। इसके तहत राज्य के सभी जिलों में चरणबद्ध तरीके से क्लस्टर आधारित फूड पार्क विकसित किए जाएंगे। सरकार का दावा है कि इससे कृषि क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, किसानों की आय में इजाफा होगा और ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर सृजित होंगे। नई नीति के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को 1.50 करोड़ रुपये तक का पूंजीगत अनुदान दिया जाएगा।
राजस्थान में हर जिले में बनेंगे फूड पार्क, किसानों की आय बढ़ेगी
Source: Patrika Hindi