चंडीगढ़ हेरिटेज संरक्षण समिति ने सेक्टर-19 स्थित ले कॉर्बुज़िए सेंटर में डिजिटल संग्रहालय स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के तहत बनेगी, जिसमें इंटरैक्टिव डिस्प्ले और 3डी विजुअल जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं, यूनेस्को विश्व धरोहर कैपिटल कॉम्प्लेक्स के बफर जोन के संशोधित जोनिंग प्लान पर निर्णय टाल दिया गया। मुख्य सचिव ने कहा कि विरासत संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रस्ताव में और स्पष्टता की आवश्यकता है।
चंडीगढ़ में डिजिटल संग्रहालय को मंजूरी, बफर जोन पर फैसला टला
Source: Dainik Tribune Hindi