मध्य रेल के नागपुर मंडल में वर्धा-नागपुर तीसरी एवं चौथी रेल लाइन परियोजना के तहत सेवाग्राम-सेलू रोड खंड का आज रेल संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) वैधानिक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद नई लाइनों पर 130 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल होगा, जिससे संरक्षा और परिचालन क्षमता की जांच होगी। इस खंड पर तीसरी-चौथी लाइन तैयार होने से नई ट्रेनों की संभावना बढ़ गई है। रेलवे ने नागरिकों से ट्रैक के निकट न जाने की अपील की है।
सेवाग्राम-सेलू के बीच आज 130 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी सीआरएस स्पेशल
Source: Lokmat Hindi