मध्य प्रदेश के विदिशा में पलोह गांव के स्टॉप डैम पर जोखिम भरी छलांग लगाकर स्कूल जाते बच्चों का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने रेलिंग लगाई और बच्चों का दाखिला पास के स्कूल में कराया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चे पिछले 7-8 सालों से ऐसे ही स्कूल जा रहे थे।
डैम पर छलांग लगाकर स्कूल जाने वाले बच्चों का वीडियो वायरल, प्रशासन सक्रिय
Source: BBC Hindi