छत्तीसगढ़ के रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पीलिया से पीड़ित 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे पर लटकता मिला। मृतक ने अपनी पैंट से फांसी लगाई थी। सूचना पर पहुंची चक्रधर नगर थाना पुलिस जांच में जुटी है, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में मरीज की फांसी पर लटकी लाश, हड़कंप
Source: IBC24 Hindi