इंडोनेशिया के फ्लोरेस द्वीप के पास शनिवार तड़के 7.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार, इसका केंद्र उत्तरी तट से 68 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसके बाद 5.6 और 5.9 तीव्रता के दो आफ्टरशॉक आए। इंडोनेशिया की मौसम एजेंसी ने सुनामी की आशंका जताई है, हालांकि अभी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
Source: News18 Hindi