लातेहार जिले की डेढ़टंगवा घाटी में शनिवार को एक अनियंत्रित कंटेनर ने बाइक और ऑटो को रौंद दिया, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला, एक बच्चा और पांच पुरुष शामिल हैं। घटना के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया।
झारखंड में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर ने ऑटो-बाइक को रौंदा, 7 की मौत
Source: Punjab Kesari