बंगाल की खाड़ी में पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज़ 'ओसियन विनर' ओडिशा के पारादीप तट से करीब 444 किलोमीटर दूर डूब गया। जहाज़ पर सवार 24 क्रू सदस्यों में से दो को बचा लिया गया, बाकी लापता हैं। जहाज़ लौह अयस्क लेकर सिंगापुर जा रहा था। भारतीय तटरक्षक और नौसेना ने बचाव अभियान जारी रखा है।
ओडिशा तट पर कार्गो जहाज़ डूबा, 24 में से 2 बचाए गए
Source: BBC Hindi