पिछले 52 वर्षों में भारत में हीटवेव का भौगोलिक दायरा करीब 40 प्रतिशत बढ़ गया है, जिसका सबसे अधिक असर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर पड़ रहा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के मैदानी क्षेत्र लू के मुख्य हॉटस्पॉट बन चुके हैं। वैश्विक तापमान वृद्धि, अल-नीनो और अनियंत्रित शहरीकरण के कारण लू के दिन बढ़ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य, कृषि और बिजली की मांग पर दबाव पड़ रहा है।
52 वर्षों में भारत में लू का दायरा 40% बढ़ा
Source: Hari Bhoomi