1956 में अफ़ग़ानिस्तान गई भारतीय पुरातत्व विभाग की टीम को काबुल के पास गार्देज़ में मिली संगमरमर की गणेश प्रतिमा के बारे में जानकारी मिली। 24 इंच ऊंची यह मूर्ति भारतीय, इंडो-ग्रीक और फ़ारसी कला का संगम मानी जाती है। शिलालेख के अनुसार इसे महाराजाधिराज शाही खिंगल ने स्थापित कराया था और विशेषज्ञ इसे पांचवीं-छठी सदी की बताते हैं। तालिबान शासन में संग्रहालय को नुक़सान के बाद अब इसकी केवल तस्वीरें बची हैं।
अफ़ग़ानिस्तान में मिली गणेश की प्राचीन मूर्ति की कहानी
Source: BBC Hindi