केंद्र सरकार ने घरेलू LPG ग्राहकों के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य कर दिया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर तक 89.9% उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन पूरा हो चुका है। ऑथेंटिकेशन न कराने पर सिलेंडर तो मिलेगा, लेकिन लगभग ₹210 की सब्सिडी नहीं मिलेगी। यह कदम फर्जी कनेक्शन रोकने और सब्सिडी पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है।
LPG सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक e-KYC अनिवार्य
Source: Prabhat Khabar