श्रीनगर की डल झील इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है, जहां सुहावने मौसम और शिकारा राइड का आनंद लेने के लिए देश-विदेश से लोग पहुंच रहे हैं। केरल से आए पर्यटकों ने कश्मीर के मौसम, स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी और पारंपरिक अनुभवों की जमकर तारीफ की। दुबई में काम करने वाले पर्यटक महेश ने कश्मीर के मौसम को दुबई की गर्मी से राहत देने वाला बताया।
डल झील पर्यटकों से गुलजार, मौसम और आतिथ्य की तारीफ
Source: Dainik Tribune Hindi