सीएनएन-न्यूज18 की वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का रविवार तड़के मुंबई में निधन हो गया। मुंबई यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी नब्ज थम गई। 46 वर्षीय मेहता संसद, सरकार और भाजपा से जुड़ी खबरें कवर करती थीं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने शोक जताया।
वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का 46 वर्ष की आयु में निधन
Source: IBC24 Hindi