विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने सितंबर में अब तक भारतीय शेयरों से 20,974 करोड़ रुपये की निकासी की है। जुलाई और अगस्त में उन्होंने क्रमशः 20,200 करोड़ और 29,630 करोड़ रुपये का निवेश किया था। अमेरिका में ऊंची ब्याज दरें, महंगा कच्चा तेल और कमजोर रुपया इस बिकवाली के मुख्य कारण हैं।
सितंबर में एफपीआई ने शेयर बाजार से 20,974 करोड़ रुपये निकाले
Source: TV9 Bharatvarsh