रूस में स्टेट ड्यूमा चुनाव के आखिरी दिन यूक्रेन ने मॉस्को समेत 22 शहरों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। हमलों में दो लोगों की मौत हुई और एक तेल रिफाइनरी में आग लग गई। रूस का दावा है कि उसने 1,110 ड्रोन इंटरसेप्ट कर लिए, लेकिन तस्वीरों में भारी तबाही दिख रही है। यूक्रेन का मकसद चुनाव में पुतिन के खिलाफ माहौल बनाना माना जा रहा है।
रूस में चुनाव के दिन यूक्रेन का ड्रोन हमला, 22 शहरों में तबाही
Source: TV9 Bharatvarsh