चीन तिब्बत में ब्रह्मपुत्र की ऊपरी धारा पर 60 हजार मेगावाट क्षमता का मेडोग मेगा डैम बना रहा है। रणनीतिक विशेषज्ञ ब्रह्मा चेलानी ने कहा कि भारत को चीन के वैज्ञानिकों की चेतावनियों को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उठाना चाहिए। चीनी भूवैज्ञानिकों के अध्ययन में परियोजना क्षेत्र के नीचे सक्रिय पाइझेन फॉल्ट की मौजूदगी का जिक्र है, जिससे भूकंपीय जोखिम और बढ़ सकता है।
मेडोग डैम पर ब्रह्मा चेलानी ने जताई चिंता
Source: News18 Hindi