बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र 21 सितंबर को डिप्रेशन और 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार यह 23 सितंबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तट के पास पहुंच सकता है। दक्षिण ओडिशा और उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश में 23-24 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही प्रशांत महासागर में अल-नीनो के सक्रिय होने से सूखे की आशंका भी बनी हुई है।
बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव, चक्रवात अर्नब का खतरा
Source: News18 Hindi